फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मरम्मत कार्य के चलते रेलवे का गेट नंबर चार सी रहेगा बंद

Sun, 15 Nov 2026 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। चकभिटारा गांव स्थित रेलवे गेट संख्या चार सी पर मरम्मत कार्य के चलते रविवार सुबह छह बजे से सोमवार शाम छह बजे तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान रेलवे गेट से होकर गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

यातायात बाधित रहने के दौरान लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। रेलवे गेट संख्या चार सी से आवागमन करने वाले लोग रेलवे गेट संख्या दो सी निगोना और पांच सी बरतारा से होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। पीडब्ल्यूआई संजीव सक्सेना ने बताया कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें