शाहजहांपुर में प्रदर्शन करते उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन की बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई गई। इस बीच जोरदार तरीके से नारेबाजी कर आवाज बुलंद की गई।
शुक्रवार को पांच दिवसीय रोष कार्यक्रम के तहत बैठक में शाखा सचिव अंकित शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया जाए। रेलवे के निजीकरण के प्रयास को बंद करते हुए प्रशासन की तानाशाही को रोका जाए। कोरोनाकाल में फ्रीज की गई महंगाई भत्ता का किस्तों का भुगतान करने, आठवां वेतन आयोग लागू करने की मांग उठाई गई।
इस मौके पर राकेश तिवारी, नत्थू सिंह, विजय श्रीवास्तव, सूरज पाल, विकास कुमार, सुरेश, जयसिंह, मेघाराम मीणा, राहुल कुमार, सौरभ मिश्रा का सहयोग रहा। संवाद