तिलहर। तिलहर-निगोही मार्ग स्थित रेलवे फाटक को रेलवे विभाग द्वारा बिना पूर्व सूचना बंद किए जाने से मंगलवार और बुधवार को राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फाटक बंद होने के कारण लोगों को करीब 10 से 12 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर वैकल्पिक मार्गों से निकलना पड़ा।भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के युवा जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व सूचना के फाटक बंद होने से आम लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। वहीं, रेल पथ निरीक्षक अरुण सक्सेना ने बताया कि तिलहर स्टेशन के पास रेलवे फाटक बंद किए जाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है। संवाद