कुर्रिया कलां स्थित शिव मंदिर पर भागवत कथा सुनाते बाल व्यास शिवांश कृष्ण। संवाद
कुर्रियाकलां। रमापुर गांव के मोड़ पर नवनिर्मित शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन बुधवार को बालव्यास शिवांश कृष्ण महाराज ने परीक्षित के जन्म का प्रसंग सुनाया। उन्होंने महाभारत युद्ध के बाद अश्वत्थामा द्वारा उत्तरा के गर्भ को नष्ट करने के प्रयास और श्रीकृष्ण द्वारा उसकी रक्षा का विस्तृत वर्णन किया। कथाव्यास ने कहा कि भक्त की पुकार पर भगवान रक्षा करने आते हैं। इस अवसर पर कुणाल शुक्ला, रश्मि शुक्ला, सूरजकांत, ललित, कन्हैया और रामभैया मौजूद रहे। संवाद
कथा व्यास ने सुनाई पूतना वध की कथा
कुर्रियाकलां। पल्हौरा गांव के प्राचीन देवी मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में व्यास श्रीनिवास मिश्रा ने पूतना वध की कथा सुनाई। कथा श्रवण में मुकेश त्रिवेदी, श्यामपाल कश्यप, देवेंद्र कुशवाहा और सोनू सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद