शाहजहांपुर। रामप्रसाद बिस्मिल स्टेशन के बीच रेल पटरी में पैकिंग का काम किया गया। इस दौरान अप लाइन पर यातायात बाधित रहा। दिन में ढाई बजे से साढ़े चार बजे ब्लॉक लिया गया। इस बीच रेल पटरियों की पैकिंग का कार्य किया गया। इस वजह से कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस को पीछे के स्टेशन पर रोका गया। कार्य समाप्त होने के बाद रेल यातायात बहाल किया गया। संवाद