फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन आने के 90 मिनट पहले पहुंचाना होगा स्टेशन, टिकट कंफर्म होने पर मिलेग प्रवेश, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना के चलते लॉकडाउन में देश में सभी यात्री ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। सोमवार एक जून से देशभर में 200 ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। इनमें चार ट्रेनों का ठहराव शाहजहांपुर में होगा। ट्रेनों के संचालन को लेकर रविवार को यहां स्टेशन पर तैयारियां चलती रहीं। सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए सरकार की गाइड लाइन के अनुसार व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि स्टेशन पर वही यात्री आ सकेंगे जिनके पास कंफर्म टिकट होगा। उनको 90 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचाना होगा। जहां ट्रेन में यात्रा से पहले उनका मेडिकल होगा। इसके बाद ही स्टेशन के अंदर जाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर आने और जाने के लिए एक ही गेट का इस्तेमाल होगा, बाकी सभी गेट बंद रहेंगे। सोमवार को ट्रेनों के संचालन को लेकर रविवार को स्टेशन पर सफाई, पेयजल, यात्रियों के बैठने आदि की व्यवस्था का दुरुस्त कराया गया। प्लेटफार्म पर लगे बिजली के पंखों व लाइटों को ठीक कराया गया। सोमवार से चलने वाली ट्रेनों में शहीद, श्रमजीवी, सत्याग्रह एक्सप्रेस और लखनऊ मेल का स्टॉपेज शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर होगा। यह सभी ट्रेनें रात के समय यहां पर आएंगी।
शनिवार को 604 यात्रियों ने टिकट निरस्त कराए
यहां स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर पर टिकट निरस्त कराने वालों की कतार लग रही है। रविवार को दोपहर 12 बजे कई लोग लाइन में लगे मिले, जो कि अपना टिकट कैंसिल कराके रिफंड लेने आए हुए थे। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक मनोज दीक्षित ने बताया कि शनिवार को 604 यात्रियों ने अपना रिफंड लिया, जिनको 2.50 लाख रुपये वापस किए गए। सोमवार को दोपहर 12 बजे तक करीब 100 लोगों ने टिकट कैंसिल कराया। उन्होंने बताया कि जून तक रिजर्वेशन कैंसिल कराए जा सकते हैं। रिफंड के लिए डीआरएम कार्यालय से 25 लाख रुपये का दिए गए हैं, जिनसे रेलयात्रियों भुगतान हो सके। दिल्ली, लखनऊ के 80 और दूसरे स्टेशनों के 20 प्रतिशत टिकट कैंसिल हो रहे हैं। अब तक पांच लाख रुपये रिफंड किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें