फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल लाइन में फ्रैक्चर से  थमा ट्रेनों का संचालन

Thu, 24 Nov 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
विज्ञापन
पटरियों के फ्रैक्चर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन नंबर लाइन पर खड़ी रही बीआर पैसेंजर
विज्ञापन

सर्दी का सीजन शुरू होने के साथ ही रेल पटरियों के सिकुड़ने और उनमें फ्रैक्चर होने के मामले सामने आने लगे हैं। स्टेशन पर बृहस्पतिवार को सुबह प्लेटफॉर्म के पश्चिमी छोर के पास तीन नंबर लाइन पर दरार मिलने से ट्रेनों का संचालन थम गया। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोजा से बरेली जाने वाली सवारी गाड़ी को करीब एक घंटे बाद रेल फ्रैक्चर सुधारकर आगे रवाना किया गया। 
रोजा से चलकर बरेली जाने वाली 54355 अप बीआर पैसेंजर रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को यहां सुबह 6.25 बजे आ गई। तीन नंबर लाइन पर बीआर रुकने के बाद यात्री चढ़ने-उतरने लगे। इसी बीच, रेल पटरियों की जांच कर रहे गैंगमैनों की टीम ने प्लेटफॉर्म के पश्चिमी छोर के पास तीन नंबर लाइन चटखी देख तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी। एसएम ऑफिस से कंट्रोल रूम को इस बारे में अवगत कराए जाने पर अफसरों ने तीन नंबर लाइन पर रेल संचालन रोकने के निर्देश जारी कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल पथ अनुभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर प्रदीप द्विवेदी बाहर गए होने के कारण सहायक मंडल अभियंता रामेश्वर ने तकनीकी स्टाफ को मौके पर फ्रैक्चर ठीक करने भेजा। इंजीनियरिंग अनुभाग के कर्मचारियों ने जॉगल प्लेट बांधकर तीन नंबर लाइन को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेनों के मूवमेंट लायक बनाया। इस कारण लाइन पर खड़ी बीआर पैसेंजर सुबह 8.15 बजे के बाद बरेली रवाना हो सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें