फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य तेल गोदाम पर पुलिस और एफएसडीए का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। खाद्य तेल में मिलावट होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने नगर के मोहल्ला कानून गोयान के एक तेल गोदाम पर छापा मारकर वहां पिकअप से उतारे जा रहे तेल के 64 पीपे अपने कब्जे में ले लिए। पुलिस से सूचना पाकर एफएसडीए के अधिकारी भी गोदाम पर पहुंच गए। उन्होंने जांच करने पर पीपों मेें राइस ब्रान ऑयल भरा पाया। मिलावट के संदेह में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने तेल के दो नमूने लिए और तेल से भरे सभी पीपे संबंधित व्यापारियों की सुपुर्दगी में दे दिए।
विज्ञापन

बता दें कि मोहल्ला कानूनगोयान मेें तेल व्यापारी कल्लू गुप्ता और महाराज स्वामी के गोदाम हैं। इन दोनों व्यापारियों ने महानगर के एक थोक तेल कारोबारी से फुटकर बिक्री के लिए खाद्य तेल मंगाया था। तेल के पीपों से लोड वाहन बृहस्पतिवार शाम कानूनगोयान में माल उतारने पहुंचा। इसी बीच, किसी ने पुलिस को इत्तला दे दी कि मिलावटी सरसों का तेल मंगाया गया है। इस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ करने पर पता चला कि जिला मुख्यालय के एक तेल कारोबारी से कल्लू गुप्ता ने 40 पीपा और महाराज सरन ने 24 पीपा तेल मंगाया था।
बाद में तेल की गुणवत्ता परखने को पुलिस ने एफएसडीए के अधिकारियों को बुला लिया। क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामजी शुक्ला की सूचना पर सीएफएसओ रवि शर्मा भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस तेल के पीपों से भरा वाहन कोतवाली ले आई। सीएफएसओ शर्मा ने बताया कि अभिलेखों की जांच में दोनों फर्मों के विभाग से जारी लाइसेंस सही पाए गए और महानगर की जिस फर्म ने तेल भेजा, उसके कागजात भी ठीक मिले। इसलिए तेल संबंधित व्यापारियों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों व्यापारियों के मंगाए गए स्टॉक से तेल के दो नमूने लेकर उनकी प्रयोगशाला में गुणवत्ता जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें