तिलहर। एसडीएम जीत सिंह राय और सीओ इशिका सिंह ने रविवार को देर रात करीब एक बजे पुलिस बल के साथ गुरगवां गांव के पास छापा मारा। इस दौरान वहां जेसीबी से मिट्टी खनन करा रहे लोग टीम को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
टीम ने मौके से एक जेसीबी मशीन, एक डंपर और दो ट्रैक्टर-ट्रालियां जब्त कर उन्हें पुलिस की सुुपुर्दगी में दे दिया। सूचना पर जिला खनन अधिकारी थाने पहुंचे और जब्त किए गए वाहनों का जायजा लेने के बाद खनन स्थल पर जाकर जांच-पड़ताल की। एसडीएम ने बताया कि खनन करने वाले लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
चार ट्रैक्टर-ट्राॅलियां सीज
बंडा। पुलिस ने अवैध खनन कर रही चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज कर दीं। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया दलेलापुर साइड में कार्रवाई की गई। संवाद