फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएनए जांच के लिए  राहुल का सैंपल लिया

Mon, 19 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
DNA TEST
विज्ञापन
मोनिका की हत्या के मामले में उसके पेट में मिले गर्भ का पता लगाने के लिए सोमवार को पुलिस ने हत्यारोपी राहुल के ब्लड का सैंपल निकलवाया। मोनिका के बिसरा और राहुल के ब्लड का सैंपल जांच के लिए लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इससे स्पष्ट हो सकेगा कि मोनिका के गर्भ में पल रहा बच्चा राहुल का था या नहीं।  
विज्ञापन

पुलिस लाइंस निवासी फ्लोअर हरनाम सिंह यादव की 14 वर्षीय बेटी मोनिका यादव बीती छह सितंबर की रात लापता हो गई थी। मोनिका के पिता ने थाना सदर बाजार में अज्ञात के खिलाफ बेटी को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच कर रहे कैंट चौकी प्रभारी आसिफ अली ने मोनिका के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो पता लगा कि कॉलोनी में रहने वाले राहुल से मोनिका की 60 बार बात हुई थी और आखिरी कॉल भी उसी की मिली थी। आसिफ अली ने राहुल को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसी बीच 14 सितंबर की शाम मोनिका का शव पुलिस लाइंस के पीछे बने नाले में सड़ी गली अवस्था में मिला था। मोनिका के परिवार वालों ने पुलिस लाइंस में ही रहने वाले राहुल पर मोनिका की हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मोनिका की मौत की वजह तो स्पष्ट नहीं हो सकी थी, लेकिन उसके पेट में तीन माह से अधिक का गर्भ निकला था। पोस्टमार्टम के बाद मोनिका के परिवार वालों ने राहुल की गिरफ्तारी के लिए काफी हंगामा किया था और शव रखकर जाम भी लगाया था। राहुल की गिरफ्तारी के बाद मोनिका के शव का अंतिम संस्कार किया गया था। मोनिका की कॉल डिटेल में कई लड़कों के  नाम सामने आए थे। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने फैसला लिया कि मोनिका के पेट में मिले गर्भ का पता लगाने के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। 
सोमवार को मामले की विवेचना कर रहे एसओ कटरा नरेंद्र यादव जेल से राहुल को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचे। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शबाहत हुसैन ने राहुल का ब्लड सैंपल लिया। एसओ कटरा नरेंद्र यादव ने बताया कि राहुल का ब्लड सैंपल और मोनिका के बिसरा का सैंपल डीएनए जांच के लिए लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें