फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस शासन में हुए घोटालों पर बोलने का साहस भी जुटाएं राहुल गांधी : सुरेश राणा

विज्ञापन
शाहजहांपुर बीजेपी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करते सुरेश राणा साथ में जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा व म
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्व मंत्री और भाजपा के जिला प्रभारी सुरेश राणा ने रेती रोड स्थित कार्यालय पर कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही विभाजन की राजनीति की है। केंद्रीय बजट की आलोचना करने वाले सांसद राहुल गांधी पहले कांग्रेस शासन में हुए घोटालों को भी बताएं।
विज्ञापन

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरेश राणा ने कहा कि विपक्ष ने हमेशा ही जनता को गुमराह किया है। लोकसभा चुनाव के दौरान इंडी गठबंधन ने लोकतंत्र और रोजगार के अवसर खत्म होने का झूठ फैलाया। तब भी देश की जनता ने भाजपा पर विश्वास कर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाया।
बोले-झूठ फैलाने में विपक्ष को महारथ हासिल है। बजट में पीएम सूर्य योजना से लेकर उद्यमियों और व्यापारियाें के लिए घोषणा की गई। राणा ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही क्षेत्रवाद, भाषावाद और विभाजन की राजनीति की है। कांग्रेस ने अपने शासन काल में अनेक घोटाले किए हैं। राहुल गांधी कभी उस पर भी संसद में बोलने का साहस जुटा लें।
विज्ञापन

बोले-जो व्यक्ति दूसरे देश की यूनिवर्सिटी में जाकर भारत की आलोचना करे, ऐसे व्यक्ति से हित की उम्मीद नहीं कर सकते। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बयान पर कहा कि दो लाख करोड़ रुपये किसानों को दिए गए। किसानों की तरक्की होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, मीडिया प्रभारी रामबरन सिंह आदि मौजूद रहे।

बजट से कश्मीर से कन्याकुमारी तक मिलेगा लाभ : राणा

शाहजहांपुर। भाजपा कार्यालय पर संयुक्त बजट गोष्ठी में पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि केंद्रीय बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी को फायदा होगा। बजट देश की अर्थव्यवस्था को पांचवें स्थान से लेकर तीसरे स्थान तक पहुंचाने में मददगार है। उन्होंने कहा कि पीएम अपने लिए गए संकल्पों को पूरा करते हैं। जिलाध्यक्ष महानगर शिल्पी गुप्ता ने बताया कि यह बजट महिलाओं के दृष्टिकोण से बहुत ही लाभकारी है। विशेष तौर पर महिलाओं और युवाओं को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें