चित्रा सिनेमा परिसर में राधाष्टमी मनाते श्रद्धालु। संवाद
शाहजहांपुर। राधाष्टमी का पर्व शनिवार को शहर में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। विभिन्न मंदिरों में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के कार्यक्रम हुए। श्रद्धालु राधारानी के भजनों पर झूमते नजर आए। कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
कृष्णानगर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। राधारानी के भजनों से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद राधारानी और भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाकर भंडारा हुआ। देर शाम तक भजन-कीर्तन चलता रहा। कार्यक्रम में हरीश बजाज, डॉ. हरीश सचदेवा, दीप गुप्ता, अनिल कक्कर और मनीष गोगिया का सहयोग रहा।
चित्रा टॉकीज परिसर में भी राधाष्टमी पर भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजक सुमित महरोत्रा ने परिवार के साथ राधारानी और श्रीकृष्ण को भोग लगाया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। देर शाम तक भंडारा चलता रहा। पार्षद प्रदीप सक्सेना, राजेश सक्सेना, अभिनय गुप्ता और आशीष गुप्ता ने सहयोग किया। इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना हुई और श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
चित्रा सिनेमा परिसर में राधाष्टमी मनाते श्रद्धालु। संवाद
चित्रा सिनेमा परिसर में राधाष्टमी मनाते श्रद्धालु। संवाद