फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधाकृष्णन के जन्मदिन पर गुरुजन सम्मानित

Sat, 05 Sep 2015 12:15 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के पहले उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुजनों को सम्मानित भी किया गया। छात्र-छात्राओं ने भी अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार देकर उनका आदर-सम्मान किया।
विज्ञापन

आर्य महिला इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य आशाकिरन यदुवंशी ने शिक्षक दिवस के महत्व को समझाया। आयोजन में सरिता अग्रवाल, पूनम रानी, वंदना आदि का योगदान रहा। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य वीना रस्तोगी ने राधाकृष्णन के चित्र का अनावरण कर स्टाफ के सदस्यों के साथ पुष्पांजलि अर्पित की। छात्राओं ने भी गीत, भाषण आदि प्रस्तुत किए। लीड कांवेंट में प्रधानाचार्य तराना जमाल ने स्टाफ के सदस्यों के साथ शिक्षक दिवस मनाया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की। डान एंड डोना कांवेंट में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया गया। विद्यालय चेयरमैन आलोक अंचल, प्रधानाचार्य शमा जैदी, प्रबंध निदेशक एके तिवारी आदि ने राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला।
सेंट पॉल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य फादर वाल्टर ने राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन में जॉन डिसूजा, जय त्रिपाठी, राजेश, सरबजीत सिंह आदि का योगदान रहा। श्री श्यामलाल अंगनेलाल बालिका इंटर कॉलेज में सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन को याद किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश गुप्ता, प्रेमलता जायसवाल, सुमन शर्मा, रुचि अग्रवाल आदि ने राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ. जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर केक काटा गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य आरडी अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी वीपी सिंह ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। लक्ष्य इंस्टीट्यूट में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। डिप्टी डायरेक्टर पदम प्रकाश अग्रवाल ने शिक्षकों की महत्ता पर प्रकाश डाला। रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाए गए शिक्षक दिवस में राजेश सक्सेना, विवेक शर्मा, सुबोध गुप्ता, डॉ. गुलशन रस्तोगी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

एसएसएमवी में प्रधानाचार्य लता नायर ने स्टाफ के सदस्यों के साथ राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन में आजेश सक्सेना, धीरेंद्र गंगवार, नमिता मिश्रा, गुंजन मिश्रा, मो. शकील आदि का योगदान रहा। केंद्रीय विद्यालय-एक में युवक बिरादरी के तत्वावधान में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद मिश्रा की देखरेख में बच्चों ने राष्ट्रीय एकता पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। आयोजन में मुख्य अतिथि एडम कमांडेंट एस बक्शी, प्रबंध समिति के डॉ. अकील अहमद, डॉ. तारिक, युवक बिरादरी के शरद राही, केएच द्विवेदी, नितेश गुप्ता, अंकित मिश्रा आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। एसपी कॉलेज में शिक्षक दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य आरके शर्मा, प्रमोद गुप्ता, गंगाविष्णु गंगवार, राम सिंह आदि ने राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। मदरसा गौसुल सकलैन में शिक्षक दिवस पर प्रबंधक मो. नबीह ने राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। बच्चों ने गीत गाए और शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रबंधक मून जौहरी, प्रधानाचार्य मीरा भाटिया, कानूनी सलाहकार नील जौहरी ने राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। इस मौके पर शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
होली एंजिल्स स्कूल में शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन और मदर टेरेसा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्रधानाचार्य सिस्टर ऐनी ने राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज नियामतपुर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रबंधक वीरेंद्र पाल सिंह यादव, प्रधानाचार्य राम कुमार यादव ने शिक्षकों को सम्मानित किया। बच्चों ने गीत-भाषण प्रस्तुत किए। श्री बाबा विश्वनाथ जूनियर हाई स्कूल में शिक्षक दिवस विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ मनाया गया। प्रधान अध्यापिका विजय लक्ष्मी गुप्ता, ने राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। खालसा शिशु शिक्षा सदन में बच्चों ने शिक्षक दिवस पर आकर्षक रंगोली सजाई। प्रधानाचार्य किरन श्रीवास्तव ने बच्चों को राधाकृष्णन के बारे में उपयोगी जानकारी दी। रेलवे इंटर कॉलेज रोजा में शिक्षक दिवस पर प्रधानाचार्य कन्हैया लाल ने स्टाफ के सदस्यों के साथ राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। बच्चों ने राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। प्राथमिक विद्यालय बेहटी में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने गुरुजनों को उपहार देकर सम्मानित किया। प्रधान अध्यापिका सविता देवी, इंद्रजीत, राजवीर सिंह, शशिबाला, नीलम, दिव्या शर्मा आदि ने राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला।       
तिलहर। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर अनेक विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व राष्ट्रपति डा. राधाकृष्णन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रेनेसां एकेडमी में कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। बच्चों ने रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान रीता अग्रवाल, मंजुला अग्रवाल, डा आलोक अग्रवाल, रिया सचदेवा, राधिका चौपड़ा, चांदनी गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कैंब्रिज पब्लिक स्कूल स्टेशन रोड पर पूर्व राष्ट्रपति को महान राष्ट्रनिर्माता बताते हुये डायरेक्टर राज कामत ने श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्र छात्राओं ने प्रेरक प्रसंग व गीत प्रस्तुत किये। इस दौरान ममता शर्मा, लकी मैम, संजय रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें