कलान। डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने की अफवाह से बुधवार को दोपहर से नगर के फ्यूल पंपों पर ग्राहकों की लंबी कतार लग गईं। तमाम लोग डीजल-पेट्रोल भरवाने के लिए अपनी बाइकें, ट्रैक्टर और प्लास्टिक की खाली केन लेकर पहुंच गए।
इस दौरान फ्यूल पंपों पर डीजल और पेट्राेल के लिए मारा-मारी का माहौल बना रहा। ग्राहकों ने आरोप लगाया है कि पंप संचालकों ने पेट्रोलियम की बिक्री रोक दी है। हालांकि तहसील प्रशासन ने डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाए जाने की सूचना को निराधार ठहराते हुए कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों का जनपद में कोई संकट नहीं है। संवाद