शाहजहांपुर। बाढ़ से बचाव और सड़क का कटान रोकने के लिए बनाई जा रही दीवार के निर्माण में मानकविहीन काम किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत पर भाजपा विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर नाराजगी जताई।
मिर्जापुर क्षेत्र में रामगंगा नदी में आने वाली में बाढ़ से गांवों की सड़कों को बचाने के लिए पीडब्ल्यूडी दीवार का निर्माण करा रहा है। लोगों ने मानक के अनुरूप काम न कराए जाने की शिकायत की थी। विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखा। किसानों ने मनमाने ढंग से मिट्टी की खोदाई करने का आरोप लगाया। विधायक ने गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए। कहा कि अगर बाढ़ बचाव कार्य में कोई लापरवाही सामने आई तो सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद