शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक मुख्यालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने बताया कि बी पैक्स (समितियों) के व्यवसाय को आधुनिक बनाने के प्रयास के तहत सभी पैक्स को यूपीआई क्यूआर कोड उपलब्ध कराए गए हैं।
क्यूआर कोड जारी होने से ओवररेटिंग की शिकायतें खत्म हो जाएंगी। किसानों को उर्वरक आदि खरीदने अथवा ऋण की ईएमआई देने के लिए नकदी निकालने के लिए बैंक अथवा जनसेवा केंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का सपना है कि सहकारिता क्षेत्र में डिजिटल इकॉनमी को बढ़ाया जाए।
विभागीय समीक्षा के साथ ही बैंक अध्यक्ष ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सचिवों को सम्मानित भी किया। डीसीबी के सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी, उप महाप्रबंधक शकील अहमद एवं राजेश कुशवाहा, अपर जिला सहकारी अधिकारी बैंकिंग हरीकेश परमार आदि मौजूद रहे। संवाद