फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: काजी रशीद जफर का इंतकाल, सुपुर्दे खाक किए गए

विज्ञापन
काजी रशीद जफर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। काजी रशीद उज जफर खां का लंबी बीमारी के बाद इंतकाल हो गया। वह करीब 80 साल के थे। उनके इंतकाल की खबर से लोगों में शोक छा गया। मंगलवार को पैतृक कब्रिस्तान में उन्हें गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक किया गया।
विज्ञापन


मोहल्ला ख्वाजा फिरोज निवासी काजी रशीद उज जफर खां की सोमवार शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनका इंतकाल हो गया। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र जाजिब खां, मोअज्जम खां और विवाहित पुत्रियों को छोड़ गए हैं। वह स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्ति थे। इसके बाद 1995 में उन्हें नायब काजी बनाया गया। वह काजी वाली मस्जिद में इमामत भी करते थे। सोमवार सुबह दस बजे उनकी नमाजे जनाजा हाफिज मोहम्मद उवैस चिश्ती ने अदा कराई। उनके इंतकाल पर शहर काजी सैयद सैफ हसन, शिक्षक निसार हुसैन खां, फरीदी खान, सईद जफर, लतीफ रशीदी, तालिब खां, हफीज उल कदर, फरीद खां, मंजूर हसन, फैसल रजा कादरी, सूफी खलीक अहमद साबरी ने शोक जाहिर किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें