कांट। ब्लॉक कार्यालय में बने बीज गोदाम परिसर में बारिश से हुए जलभराव का शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने मौके पर जाकर जायजा लिया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि रईस मियां भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
नगर पंचायत के नाले के पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मामूली बारिश के बाद बीज गोदाम परिसर में पानी भर जाता है। इससे बीज गोदाम के कर्मचारियों, किसानों तथा आसपास के मोहल्लों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर की गई शिकायतों का संज्ञान लेकर लोनिवि की टीम मौके पर पहुंची। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने बताया कि लोनिवि के अभियंताओं ने मौका मुआयना कर लिया है और जलभराव की समस्या का समाधान जल्द होगा। संवाद