फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां क्रिकेट लीग : सपाटा इलेवन व केबी क्लब में होगा फाइनल

Wed, 07 Feb 2024 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बाउंसर बॉल को खेलने का प्रयास करता लठैत इलेवन का बल्लेबाज। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। सूर बाबा मैदान पर पुवायां क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल मैच में सपाटा इलेवन और केबी क्लब की टीम ने मंगलवार को जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। अब दोनों टीमों के बीच शनिवार को भिड़ंत होगी।
विज्ञापन

सपाटा इलेवन के कप्तान संचित वर्मा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने आदित्य के 40 और अरशद के 21 रन की मदद से 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 114 रन बनाए। लठैत इलेवन के विशु और बॉबी ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने से उतरी लठैत इलेवन की टीम 15 ओवर में 112 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बॉबी ने 18 रन बनाए। अरशद ने तीन और सचिन ने दो विकेट लिए। अरशद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरा सेमीफाइनल केबी स्पोर्ट्स क्लब और इटौली के बीच खेला गया। केबी क्लब के कप्तान अंग्रेज सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 15 ओवर में छह विकेट पर 185 रन बनाए। दीपक शुक्ला ने 62 और लोकेंद्र मलिक ने 55 रन का योगदान दिया। इटाैली के खिलाड़ी छोटू ने तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी इटौली की टीम 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी। ब्रजेश ने 82 और शिवम ने 21 रन बनाए। हर्षित सिंह और सुमित दीक्षित ने दो-दो विकेट लिए। ब्रजेश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मैचों में अंपायरिंग विशाल और पवन कुमार ने की। स्कोरिंग धु्रव कुमार और जुग्गन ठाकुर, विपिन पंडित ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें