फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छठ पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटी पूर्वांचल महासभा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्वांचल महासभा सेवा समिति इस वर्ष भी छठ पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

समिति की रविवार को गोविंदगंज के श्री गांधी आश्रम प्रतिष्ठान पर सतीश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में छठ पर्व की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर समिति के महामंत्री विपुल प्रसाद सिंह ने कहा कि आस्था के इस महापर्व में तमाम परिवारों की भागीदारी बढ़ रही है।
इसलिए लोधीपुर के खन्नौत नदी के घाट पर उसी के अनुरूप व्यवस्थाएं होना भी आवश्यक हैं। अनिल मौर्य ने गत वर्षों की भांति इस बार भी प्रशासन से छठ पर्व पर लगने वाले मेले को ध्यान में रखते हुए वहां प्रकाश, पेयजल, सफाई आदि का समुचित प्रबंध कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में संगठन के पदाधिकारी डीएम, एसपी, सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त से मिले। सभी अधिकारियों को पत्र देकर उनसे छठ मेले के लिए सहयोग का निवेदन किया। बैठक में रामबाबू, अर्जुन पुरी, ज्ञान सागर, उपेश रावत, सुभाष चंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें