शाहजहांपुर। ईद-अल-अजहा का त्योहार सात जून को मनाया जाएगा। बकरीद को देखते हुए बकरों की खरीदारी का दौर शुरू हो गया है। बकरों की मंडी सज गई। न्यूनतम 12 हजार और अधिकतम 50 हजार रुपये तक का बकरा बाजार में उपलब्ध है।
त्योहार के नजदीक आते ही बकरों के दाम बढ़ गए हैं। शहर के लाल इमली चौराहा, दलेलगंज, जलालनगर, बहादुरगंज के व्यापारी पहले से ही जलालाबाद, कलान, रावतपुर, सिंधौली, पुवायां, बंडा, मुड़िया कुर्मियात के नखासों से बकरों की खरीदकर ले आए हैं। कम दामों में खरीद कर लाए बकरे को चना व गेहूं खिलाकर जानदार बनाकर ऊंचे दामों में बेचा जाएगा।
इस बार बकरा ईद पर नखासों में महंगाई ज्यादा है। निगोही क्षेत्र के पतराजपुर और उदारा में साप्ताहिक पशु नखासा लगता है। इसमें बड़ी संख्या में बीसलपुर, शाहजहांपुर और निगोही के खरीदारों के पहुंचे। ईद की वजह से बकरों में काफी महंगाई देखने को मिली। महंगाई होने के बावजूद खरीदारों की कमी नहीं है।
हाफिज हाशिम। स्रोत: स्वयं