फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: क्रय केंद्र प्रभारियों की डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। क्षेत्र में धान खरीद के लिए खोले गए अधिकतर क्रय केंद्र बंद होने से किसानों को काफी परेशानी हो रही है। किसान मेहनत से तैयार की गई फसल को कम दामों पर बेचने के लिए मजबूर हैं। इसी परेशानी को देखते हुए भिटारा गांव के ग्रामीणों ने बंद क्रय केंद्रों के प्रभारियाें की डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

सुधीर मिश्रा, बुधपाल सिंह, जसवीर सिंह, रामरईस, संजीव कुमार, रामदुलारे, रामभजन आदि ने डीएम को प्रार्थना पत्र भेजकर क्षेत्र की साधन सहकारी समितियाें पर खोले गए धान क्रय की जांच कराने की मांग की है।
किसानों का कहना है कि वह कई बार सुरजूपुर गांव में खुले स्थानीय साधन सहकारी समिति के क्रय केंद्र पर धान लेकर गए, लेकिन धान नहीं तौला गया। शनिवार को दोपहर 12 बजे तक सुरजूपुर समिति बंद रहने के बारे में वहां के सचिव शशांक तोमर का कहना है कि वह बाहर गए हुए थे। इस कारण समिति बंद रही, लेकिन उन्होंने केंद्र पर धान की खरीद होने का दावा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें