फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो माह में 25 रुपये तक बढ़े दालों के दाम

विज्ञापन
सदर बाजार में बिक्री के लिए रखीं दालें व चावल। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रसोई के बजट पर दालों के महंगे होने का असर बढ़ता जा रहा है। दालों के दाम लगातार चढ़ रहे हैं। अरहर, चना, मूंग और उड़द समेत लगभग सभी प्रमुख दालों के थोक भाव में बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर फुटकर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। दो माह के भीतर अरहर की दाल के थोक भाव में 20 से 25 रुपये प्रति किलो तक की वृद्धि हुई है। फुटकर बाजार में इसकी कीमत 160 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

बहादुरगंज के गल्ला व्यापारी विनय गुप्ता ने बताया कि मांग के सापेक्ष आपूर्ति न होने और बारिश के कारण फसलों के पिछड़ने से दालों के दाम में लगातार तेजी बनी हुई है। अरहर के साथ चना, मूंग और उड़द की दालों की कीमतें भी बढ़ रही हैं। थोक बाजार में बढ़े हुए भाव का असर फुटकर कारोबार पर पड़ रहा है। इससे आम उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले दाल खरीदने के लिए अधिक रकम खर्च करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि चावल के बढ़ते दामों में अब स्थिरता आई है, जबकि दालों में महंगाई का सिलसिला जारी है।

अरहर सबसे महंगी, उड़द और मूंग के भाव भी चढ़े
थोक बाजार में अरहर की दाल का भाव पहले 120 रुपये प्रति किलो था, जो बढ़कर 155 रुपये हो गया है। इसी तरह चने की दाल 80 से बढ़कर 105 रुपये, मूंग 110 से 135 रुपये और हरी उड़द 120 से 155 रुपये प्रति किलो हो गई है। काली उड़द के भाव में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी के बाद यह 145 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। फुटकर बाजार में भी इन सभी दालों के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य पदार्थों के भाव (रुपये प्रति किलो)

खाद्य पदार्थ थोक दाम पहले थोक दाम अब फुटकर दाम अब
अरहर दाल 120 155 160 से 162
चना 80 105 110 से 115
मूंग 110 135 140 से 142
उड़द (हरी) 120 155 160 से 165
उड़द (काली) 110 145 150 से 160
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें