फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो रैली निकालकर जागरूक किया

Sat, 16 Jan 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को होने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कमल कुमार ने शहीदद्वार से झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली लाल इमली चौराहा होती घंटाघर के सभा तब्दील हो गई। इसमें बेसिक शिक्षा के छात्रा-छात्राओं का बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान रैली में शामिल बच्चों ने जागरूकता नारे लगाए। इस मौके पर सीएमओ ने कहा कि हमारा देश पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन बच्चों पर इसका दोबारा प्रभाव न आ सके इसके लिए 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलिया ड्राप अवश्य पिलाएं। रैली में एनसीसी के कैडिटस, फ्लोरेंस नाइटिंगल नर्सिंग स्कूल की छात्राएं शामिल थी। इसमें डॉ. एसके गर्ग, डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. अरूण सक्सेना, यूनीसेफ की हुदा जेहरा, रोटेरियन डॉ. केपी सक्सेना, राजेश भटनागर, जिला स्काउट मास्टर निखत परवीन, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें