रविवार को होने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी छात्रों और स्वास्थ्य कर्मियों ने हिस्सा लिया।
सीएमओ डॉ. एसके गर्ग की अध्यक्षता में शहीद द्वार से चेयरमैन तनवीर खां ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां से लाल इमली चौराहा से उस्मान बाग चौकी होती हुई घंटाघर पहुंचकर रैली गोष्ठी में तब्दील हो गई। सीएमओ ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों से जिले में पोलियो का कोई केस नहीं मिला है। डॉन डोना स्कूल के बच्चों सहित रैली में जनपद के समस्त स्कूलों योगदान रहा तथा बेसिक शिक्षा बैंड मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा।