तिलहर। तिलहर-निगोही मार्ग पर पिछले 11 वर्षों से बाढ़ के दौरान कटी सड़क पर प्रदेश सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद पुल निर्माण को लेकर सोमवार को विधायक रोशन लाल वर्मा ने सेतु निगम के अधिकारियों के साथ हवन पूजन व नारियल फोड़कर पुल का निर्माण का शुभारंभ कराया। 181 मीटर लंबे पुल के निर्माण पर 11.42 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विधायक रोशनलाल वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में कोई भी फर्क नहीं है सरकार ने चुनाव के दौरान पुल निर्माण का वायदा किया था वह सरकार ने बजट जारी कर निर्माण कार्य का वायदा पूरा किया है। बताते हैं कि कार्यदायी संस्था सेतु निगम को यह निर्माण कार्य 2021 तक पूरा करना है। लेकिन अधिकारियों ने इस निर्माण कार्य को समय से पहले पूर्ण कर लिए जाने का आश्वासन दिया है। हवन पूजन के दौरान भाजपा के तमाम कार्यकर्ता और क्षेत्रीय ग्रामीण भारी संख्या में मौजूद रहे।