शाहजहांपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) की बैठक डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सात फरवरी को किया जाएगा।
डीएम ने विशेष पुनरीक्षण के आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि सबसे पहले प्रशिक्षण, तैयारी और प्रिंटिंग का कार्य 28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक किया जाएगा। बीएलओ चार नवंबर से चार दिसंबर तक घर-घर जाकर सत्यापन कार्य करेंगे। इस बीच मतदान केंद्रों के पुनर्गठन पूरा कर लिया जाएगा। नियंत्रण तालिका के प्रारूप मतदाता सूची की तैयारी पांच से आठ दिसंबर के बीच होगी। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन नौ दिसंबर को किया जाएगा। संवाद