फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई : आठ शिकायतों में दो का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से संभव के तहत मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें सबसे अधिक शिकायतें पानी की समस्या को लेकर आईं। कुल आठ शिकायतों में दो का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला अहमदपुर रेती निवासी सुधीर गुप्ता ने पानी की पाइप लाइन से कनेक्शन की मांग की। मोहल्ला चौकसी निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता ने टूटी पाइप लाइन ठीक कराने की, मोहल्ला दिलाजाक निवासी सुमनलता ने पाइप लाइन में नियमित पानी नहीं आने की शिकायत की। जलालनगर बाहर चुंगी की पार्षद रीता राठौर ने नाले का निर्माण में कमियों की शिकायत की।
बांके बिहारी कॉलोनी निवासी वेदपाल सिंह ने अलाव लगवाने की मांग की। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें