फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसपी तक पहुंची शिकायत तो पीटीआई ने प्रेमिका संग लिए फेरे, थाने के मंदिर में कराई शादी

Sat, 18 Apr 2026 07:26 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर रिजर्व पुलिस लाइंस में तैनात एक पीटीआई ने प्रेमिका से शादी करने में आनाकानी की। प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद पीटीआई ने महिला थाना परिसर में प्रेमिका से शादी कर ली। 
विज्ञापन
थाने के मंदिर में कराई गई पीटीआई और युवती की शादी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर की रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में तैनात पीटीआई (फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर) ने प्रेमिका से शादी करने में आनाकानी की तो प्रेमिका ने एसपी से शिकायत कर दी। एसपी ने तेवर सख्त किए तो महिला थाना परिसर में पीटीआई ने प्रेमिका के साथ शादी कर ली। 

विज्ञापन


हरदोई जिले की रहने वाली एक युवती कई साल से पीटीआई के संपर्क में थी। युवती ने बताया कि पीटीआई ने शादी का वादा किया था। छह माह से पीटीआई का रवैया प्रेमिका के लिए बदलने लगा। जब भी युवती पीटीआई से शादी के लिए कहती तो वह टालमटोल करने लगता था। युवती ने कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने बात नहीं की। 

थाना परिसर में बने मंदिर में की शादी 
मजबूर होकर युवती ने एसपी सौरभ दीक्षित से मुलाकात की। उन्हें पूरी कहानी बताई। एसपी ने महिला की बात सुन कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पीटीआई को बुलाकर बातचीत की गई। शादी से इन्कार करने का कारण पूछा। इसके बाद पीटीआई शादी करने को तैयार हो गया। शनिवार दोपहर महिला थाना परिसर में बने मंदिर में फेरे लेकर दोनों ने शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें