फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पीआरवी के सिपाही पर लाठी से हमला, कान फटा

Sun, 19 May 2024 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। प्रेम विवाह में बाधक बने पिता ने बेटी को पीटकर कमरे में बंद कर दिया। प्रेमी की सूचना पर लकड़ी पक्ष से वार्ता करने के लिए पहुंचे पीआरवी के सिपाही पर लड़की के पिता ने हमला कर दिया। मारपीट में सिपाही का कान फट गया। मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने डायल 112 पर सूचना दी कि गांव की लड़की से प्रेम-विवाह करना चाहता है। बालिग होने के बाद भी लड़की का पिता इन्कार कर रहे हैं। उसने लड़की की पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर आरक्षी अनुज सागर मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे। वहां लड़की के पिता के बारे में पूछा। लोगों ने बताया कि युवती को घर के अंदर बंद कर रखा है। इसके बाद अनुज सागर, महिला आरक्षी रविता चौधरी के साथ अंदर जाकर पूछताछ की। रविता लड़की से पूछताछ के दौरान वीडियो बना रही थी। तभी पीछे से आए लड़की के पिता ने अनुज सागर के ऊपर लाठी से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर साथी कर्मचारी आए और उन्हें बचाया। सूचना पर थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरक्षी अनुज सागर की तहरीर पर आरोपी पच्चू खां के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें