स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में मुख्य वक्ता का स्वागत करते प्रोफेसर। स्रोत : विवि
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) और नेक्सस एआई के संयुक्त तत्वावधान में एआई प्रशिक्षण सह इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता तकनीकी अधिकारी पीयूष पांडेय ने विद्यार्थियों को एआई के बढ़ते उपयोग और इसके सदुपयोग के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का इस्तेमाल जीवन के लगभग हर क्षेत्र में हो रहा है। विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के साथ तकनीकी ज्ञान और इंटर्नशिप को जोड़कर आगे बढ़ना चाहिए। शिक्षा के साथ कौशल विकास भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि एआई का बेहतर इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति अन्य लोगों की अपेक्षा 2.5 गुना तक बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
पीयूष पांडेय ने विद्यार्थियों से एआई की क्षमताओं को समझकर उसका सदुपयोग करने का आह्वान किया। साथ ही एआई के इस्तेमाल के दौरान सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम के आरंभ में आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. अजीत सिंह चारग और डॉ. रमेश चंद्रा ने मुख्य वक्ता को प्रशस्तिपत्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। ऐश्वर्या दीक्षित, विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला, डॉ. संदीप अवस्थी ने विचार रखे।
निर्विकल्प द्विवेदी, दिव्यांशु पांडेय, प्रो. कमलेश गौतम, डॉ. मृदुल पटेल, डॉ. हर्ष पाराशरी, डॉ. सुजीत वर्मा, डॉ. सुमित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।