फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यादव जी की लव स्टोरी के निर्देशक का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जलालाबाद में एसडीएम को ज्ञापन देते कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन - फोटो : लहरपुर के केसरीगंज में जाम के बीच फंसे वाहन।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के शीर्षक को लेकर एक जाति विशेष को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कई संगठन उठ खड़े हुए हैं। फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने के साथ निर्देशक का पुतला फूंका गया। शहर के साथ ही जलालाबाद, कांट व अन्य स्थानों पर भी विरोध-प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन

विश्व यादव परिषद की ओर से फिल्म का विरोध करते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराने की जांच की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोनू यादव, नीरज यादव, सोनू यादव, अतुल यादव, नीलू यादव, लोकेश यादव आदि मौजूद रहे।
जलालाबाद। आगामी 27 फरवरी को रिलीज होने वाली यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के विरोध में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तहसील के सामने प्रदर्शन के बाद एसडीएम प्रभात राय से भेंट की। उन्हें राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन में कहा गया है कि इस फिल्म से एक जाति विशेष की भावनाएं आहत हो रही हैं। फिल्म के प्रदर्शन पर रोक नहीं लगाने पर उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को भी तहरीर देकर निर्माता-निर्देशक सहित फिल्म से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शन में अर्पित भामाशाह, विपिन यादव, प्रभात यादव, रामतीर्थ यादव, बबलू यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कांट। भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओं ने थाने के पास फिल्म के निर्देशक का पुतला फूंककर प्रदर्शन करने के बाद प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने ज्ञापन में कहा है कि फिल्म में यादव समाज की महिलाओं सहित हिन्दू समाज की अन्य महिलाओं की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें