फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चीनी मांझे की बिक्री के खिलाफ नदी में खड़े होकर प्रदर्शन

विज्ञापन
लोधीपुर में चीनी मांझा की बिक्री के ​खिलाफ खन्नौत नदी में घुसकर प्रदर्शन करते सलमान। स्रोत: जाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चीनी मांझे की बिक्री के खिलाफ सलमान नबी ने शुक्रवार को खन्नौत नदी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। वह चीनी मांझा बेचने वालों के खिलाफ रासुका जैसी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। वह करीब छह घंटे तक नदी में घुसे रहे। रोजा पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन

चीनी मांझे की बिक्री रोकने के लिए सलमान कई दिनों से कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ रहे थे। उनका कहना है कि चीनी मांझे से पिछले वर्ष एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की जान जा चुकी है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद चीनी मांझे की बिक्री लगातार हो रही है। सलमान शुक्रवार को लोधीपुर में खन्नौत नदी में अंदर घुसकर प्रदर्शन करने लगे। वह करीब छह घंटे तक पानी में खड़े रहे। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सलमान नदी से बाहर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें