फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में धरना प्रदर्शन करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेश महासचिव रफी उल हसन के नेतृत्व में जीएफ कॉलेज में छात्रों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान प्राचार्य से नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को पूरी फीस एक साथ जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जबकि हर छात्र की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होती, जिस कारण वह पूरी फीस एक साथ नहीं जमा कर सकता। प्राचार्य से समस्या समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान प्रदेश सचिव सिकंदर अली, साहिल खान, आमिल, प्रतियुष मिश्रा, सुमित अवस्थी, अरीब, सरताज, शालू, अरबाज अमित कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें