फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि और उससे चौतरफा बढ़ती महंगाई को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलनरत कांग्रेसजनों ने बुधवार को तीसरे चरण में जनपद के कई विकास खंडों में पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन

शहर में टाउनहॉल स्थित माटा पेट्रोल पंप पर राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस (एनएसयूआई) के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इस मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि आमजन की समस्याओं से भाजपा सरकार को कोई सरोकार नहीं है। महंगाई चरम सीमा पर है। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने सिंधौली व बंडा ब्लॉक में पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान में समर्थन जुटाते हुए कहा कि कोरोना महामारी में आमजन का रोजगार बंद है और तमाम नौकरियां खत्म कर दी गईं है। ऐसे में महंगाई ने कमर तोड़ दी है, लेकिन प्रधानमंत्री जनता की सुनने के बजाय सिर्फ मन की बात करते हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठे वायदों के सहारे सरकार में आ गई और अब जनता ने उसका असली चेहरा देख लिया है। कांट में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष इरफ़ान हसन के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें कांग्रेस नेता तनवीर सफ़दर मुख्य रूप से शामिल हुए। उधर, जलालाबाद में जिला उपाध्यक्ष अतित बागी के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चला। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृष्ण विनोद मिश्रा, सुनीता सिंह, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, साहिल खां, रफ़ी उल हसन, फुरकान अहमद क़ुरैशी, अरुणोद मिश्र, गौरव त्रिपाठी, कृष्ण चंद तिवारी, दुर्गेश शुक्ल, गुरजीत सिंह, सत्येंद्र त्रिवेदी, सियाराम जाटव, आलोक शुक्ला, अमान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें