फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया वक्फ के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी द्वारा मुसलमानों के पवित्र ग्रंथ कुरआन से 26 आयतें निकालने के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर किए जाने से मुस्लिम संगठनों में रोष पैदा हो गया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लेमीन से संबद्ध ओवैसी यूथ ब्रिगेड और एहसास सोशल वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर पीआईएल खारिज कराने के साथ याचिकाकर्ता के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि पवित्र ग्रंथ से छेड़छाड़ के इरादे से पीआईएल दाखिल किए जाने से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसलिए राष्ट्रपति इस मामले को संज्ञान में लेकर सुप्रीम कोर्ट को याचिका खारिज करने का निर्देश दें। साथ ही शिया वक्फ के पूर्व चेयरमैन पर एफआईआर दर्ज कराकर उन्हें जेल भिजवाएं ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति अभद्र टिप्पणी करने से बाज आए। प्रदर्शन में ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नासिर खां, सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष मुनीब अहमद अंसारी, आमिर खां, डॉ. मो. मुश्ताक इदरीसी, एहसान अली, मो. नदीम खां, आमिर मंसूरी, अब्दुल कादिर खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें