फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के वर्तमान स्वरूप का सपाइयों ने किया विरोध

विज्ञापन
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते समाजवादी व्यापार सभा के कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सपाइयों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि एक जुलाई 2017 से जीएसटी लागू होते ही प्रदेश के करोड़ों व्यापारियों पर गलत प्रभाव पड़ा। जटिल और विसंगति पूर्ण जीएसटी को बिना व्यापारियों से सलाह कर लागू कर दिया गया। इसका व्यापारी लगातार विरोध करते चले आ रहे हैं। प्रतिदिन एक नया प्रावधान लागू कर दिया जाता है जिसका क्रियान्वयन करना व्यापारियों के लिए बेहद मुश्किल भरा है। आरोप लगाया कि वन नेशन वन टैक्स का वादा करके भाजपा सरकार ने अपने खजाने को भरने के लिए पेट्रोल, डीजल, बिजली को जीएसटी से बाहर रखा है। भाजपा सरकार ने जल्दबाजी में बगैर तैयारी बगैर सलाह के नोटबंदी, फिर जीएसटी और उसके बाद लॉकडाउन को लागू करके करोड़ों व्यापारियों को बर्बाद कर दिया है। मांग की गई कि जीएसटी के वर्तमान स्वरूप को रद्द करके व्यापारी प्रतिनिधियों से सलाह करने के बाद ही उचित बदलाव करके नया कानून बनाया जाए। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व प्रदेश सचिव उपेंद्र पाल सिंह, अनुभव मिश्रा, आलोक शुक्ला, अजय राठौर, मतलूब अंसारी, मोहम्मद मुकीम, विनोद मिश्रा, संतराम सक्सेना, राजपाल कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें