पुवायां में तहसीलदार को ज्ञापन देते सिविल बार संघ के वकील। संवाद
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। प्रदेश में वकीलों के उत्पीड़न के विरोध में सिविल बार एसोसिएशन के वकील शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णानंद सिंह राठौर और महामंत्री मुकेश द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि स्थानीय विधायक के दबाव के कारण मेरठ के वकील ओमकार सिंह तोमर और महोबा के वकील मुकेश पाठक की आत्महत्या के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रदेश भर के वकीलों में रोष है। एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। इस मौके पर अखिल द्विवेदी, राहुल शुक्ला, अमरपाल गर्चा, सुशील त्रिपाठी, वीरेंद्र पांडे आदि मौजूद रहे। प्रस्ताव की प्रति सिविल जज, एसडीएम को भी भेजी गई हैं।