फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी से अभद्रता पर भड़के वकील, धरना दिया

विज्ञापन
थाना रामचंद्र मिशन में थाना प्रभारी संजय सिंह से बातचीत करते वकील । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन में अधिवक्ता और प्रभारी निरीक्षक में नोकझोंक के बाद जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि अधिवक्ता के साथ अभद्रता की गई और उन्हें धक्का भी दिया गया। जानकारी पाकर कई वकील वहां पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। बाद में बैकफुट पर आए प्रभारी निरीक्षक ने पीड़ित अधिवक्ता से माफी मांगी तब जाकर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के पुत्तू लाल चौराहा निवासी जाहिद खां के भाई जाफर खान का कुछ महीनों पूर्व निधन हो गया था। इसके बाद मृतक की पत्नी मेहरूनिन्सा ने मुआवजे को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों के समक्ष मांग रखी थी। यह मामला अदालत में लंबित है। मेहरून्निसा ने एक अन्य मामले को लेकर थाने में तहरीर दी थी इस पर पुलिस जाहिद खां के घर पहुंची और थाने आने को कहा। शनिवार को जाहिद खां अपने अधिवक्ता संजीव शुक्ला और अपने तीन अविवाहित बहनों के साथ थाने पहुंचे। आरोप है कि यहां प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने जाहिद और उसकी तीनों बहनों से अभद्रता कर दी। इसे लेकर जब अधिवक्ता संजीव शुक्ला ने एतराज जताते हुए कहा कि कि मामला तो अदालत में लंबित है। आरोप है कि तब प्रभारी निरीक्षक भड़क उठे और अधिवक्ता से भी अभद्रता कर दी। अधिवक्ता का आरोप है कि एक सादी वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मी ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और थाने से बाहर कर दिया। साथी के साथ हुई अभद्रता की जानकारी पाकर वकीलों में आक्रोश फैल गया। काफी संख्या में वकील थाने पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वकीलों के तेवर देखकर प्रभारी निरीक्षक ने अधिवक्ता से माफी मांगी तब जाकर मामला शांत हो सका।
इस संबंध में वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव शुक्ला का कहना है कि मेरे मुवक्किल जाहिद खां और उनके मृतक भाई की पत्नी मेहरून्निसा के बीच बंटवारे को लेकर अदालत में विवाद चल रहा है। इसके बावजूद पुलिस जाहिद खां के घर पहुंच गई और उनसे अभद्रता की। इसी बात को लेकर मैं थाने में गया था। यहां प्रभारी निरीक्षक आरसी मिशन संजय सिंह ने मेरे मुवक्किल और उनकी तीन बहनों से अभद्रता की। मेरे साथ भी अभद्रता की। इसे लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था। बाद में प्रभारी निरीक्षक के माफी मांग लेने के बाद मामला खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह का कहना है कि अधिवक्ता को बातचीत के दौरान हमारी बात खराब लग गयी, जबकि उनको चोट पहुंचाने का मेरा कोई आशय नहीं था। जिसके चलते अधिवक्ता नाराज हो गए थे। बाद में मतभेद दूर कर लिए गए।
अधिवक्ताओं और प्रभारी निरीक्षक आरसी मिशन संजय सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामला देर शाम को संज्ञान में आया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक से जानकारी ली गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उन्हें अधिवक्ता के संबंध में गलतफहमी हो गई थी। विवाद को सुलझा दिया गया है। अब कोई भी बात शेष नहीं है। - संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें