शाहजहांपुर के रोडवेज वर्कशाप परिसर में प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रांतीय आह्वान पर राज कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबद्ध संगठनों से जुड़े कर्मचारियों ने शुक्रवार को काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। इसमें सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल, सिंचाई, रोडवेज, बंडा, पुवायां, सिंधौली स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी शामिल रहे।
शुक्रवार को कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ काला फीता बांधकर अपना विरोध जताया। इस बीच कर्मचारियों ने कहा कि वे सरकारी की हठधर्मिता से दुखी हैं। समय रहते सरकार नहीं चेती तो कर्मचारी बड़े आंदोलन की ओर रुख करेंगे। इसकी शुरुआत हो चुकी है और 27 फरवरी तक अनवरत जारी रहेगा। परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश रावत, प्रांतीय महामंत्री अतुल मिश्रा, प्रांतीय सचिव डॉ. पीके सिंह ने जिला अस्पताल में राज्य कर्मचारियों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश पांडे, जेडी बंसल, जिला मंत्री दिनेश चंद सक्सेना, प्रांतीय उपाध्यक्ष वाईके शुक्ला, जयपाल सिंह, अनूप मिश्रा, रमेश चंद श्रीवास्तव, राजवीर सिंह, सुभाष कनौजिया आदि मौजूद रहे।