फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में पांच दुकानें सील

विज्ञापन
शाहजहांपुर के रोडवेज के सामने कैंट की दुकानों को सील करने पुलिस के साथ पहुंचे छावनी परिषद के अधिक - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। छावनी परिषद की रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित दुकानों को खाली कराने के लिए सोमवार को परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस के साथ पहुंचे। और पांच दुकानों को सील कर दिया। सूचना मिलने पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर दो माह का समय देने की मांग रखी। इस बीच सपा कार्यकर्ताओं व दुकानदारों की परिषद के अधिकारियों से जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

लीज खत्म होने के कारण छावनी परिषद की ओर से रोडवेज बस स्टैंड के सामने वाली दुकानों को खाली करवाया जा रहा है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट और छावनी परिषद के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पांच दुकानों को सील कर दिया। बाकी दुकानदारों को जल्द दुकानें खाली करने की चेतावनी दी गई है। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि गरीबों के साथ में भाजपा सरकार अन्याय करने पर आमादा है। इस मौके पर सरदार परमजीत सिंह, प्रदीप तिवारी उर्फ पिंटू, हिमांशु वाजपेयी, डॉ. नवनीत यादव, शिवम गुलाटी, नसीम खान, जीशान खान, अजय यादव आदि मौजूद रहे।
रोडवेज बस स्टैंड के सामने कैंट की दुकानें हैं, जिनकी लीज खत्म हो गई है। अब उनको खाली करवाया जा रहा है। जिसके लिए पहले ही कैंट बोर्ड की ओर से नोटिस दे दिए गए थे। लेकिन दुकानदार दुकान खाली नहीं कर रहे थे। पुलिस की मौजूदगी में दुकानों को सील करवाया गया। बाकी दुकानों को भी खाली करवाया जाएगा। - राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन

नौ दुकानों की लीज समाप्त हो गई है, जिसमें एक दुकान रविवार को सील की गई थी। सोमवार को पांच दुकानें और सील कर दी गईं। बाकी दुकानों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर दुकानें खाली नहीं होंगी, तो ये भी सील की जाएंगी। दुकानों केे खाली कराने के आदेश हो चुके हैं। इसके बाद सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया था। - मुकेश बाबू राठौर, कार्यालय अधीक्षक, कैंट बोर्ड

शाहजहांपुर में बरेली मोड़-गर्रा फाटक मार्ग को चौड़ा करने के लिए अजीजगंज तिराहा पर तोड़ा गया अवैध - फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें