फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 फरवरी से काला फीता बांधकर विरोध जताएंगे रोडवेज कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर रोडवेज कर्मचारी 19 से 27 फरवरी तक काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद 28 फरवरी से 14 मार्च तक गेट मीटिंग होगी। 18 मार्च को जनपद मुख्यालय पर सामूहिक उपवास व धरना शुरू किया जाएगा। यह निर्णय सोमवार केे रोडवेज वर्कशॉप पर आयोजित गेट मीटिंग के दौरान लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में शाखा मंत्री राकेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि वेतन में कटौती, कलपुर्जे की कमी, डग्गामारी को लेकर आरपार की लड़ाई के लिए एकजुट रहें। सेंट्रल रीजन वर्कशॉप के क्षेत्रीय मंत्री राकेश कुमार मिश्रा ने एक मंच पर रहकर सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। जिला मंत्री दिनेश चंद्र सक्सेना ने पुरानी पेंशन बहाल करने, वेतन विसंगतियों को दूर किए जाने, महंगाई भत्ता तत्काल लागू कराने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय, विनोद कुमार मिश्रा, जिला मंत्री दिनेश चंद्र सक्सेना, प्रदीप दीक्षित, राकेश चंद्र गुप्ता, अनीता श्रीवास्तव, अर्चना मिश्रा, रिचा अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें