फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी फूड एंड सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर ऑफिसर एसोसिएशन के सदस्यों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि आपूर्ति शाखा में पर्याप्त संसाधनों का अभाव होने के बावजूद उत्पीड़नात्मक कार्रवाई करते पूर्ति निरीक्षक प्रशांत कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया। उनका निलंबन वापस लिए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिए गया। उनकी मांग है कि पूर्ति निरीक्षक का निलंबन वापस लिया जाए, वेतन वृद्घि को लागू हो और विभाग में कार्यरत पूर्ति निरीक्षकों को सभी सुविधाएं और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाए, ताकि वह अपना कार्य बिना किसी परेशानी के पूर्ण कर सके। मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी वेद प्रकाश, पूर्ति निरीक्षक रूपेश जैन, आलोक कुमार, वीरपाल, अवधेंद्र सिंह, पवन सुधाकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें