फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शव फ्रीजर में पुतला रखकर भिक्षा मांगकर जताया विरोध

विज्ञापन
निगोही में शव फ्रीजर में पुतला रखकर विरोध जताते किसान। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
निगोही। विभिन्न मांगों को लेकर नगर पंचायत कार्यालय के सामने भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। किसानों ने रविवार को विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। मुख्य सड़क पर शव फ्रीजर में पुतला रखकर भिक्षा मांगते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंडल महासचिव देवेंद्र पाल सिंह ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में मनमानी और भ्रष्टाचार के विरोध में भिक्षा मांगी जा रही है। एकत्र धन से अधिशासी अधिकारी का पुतला दहन किया जाएगा। किसानों ने चेतावनी दी कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में माधुरी देवी कुशवाहा, रक्षपाल, रामश्री देवी और लक्ष्मण प्रसाद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पंचायत चेयरमैन मनोज वर्मा ने बताया कि शिकायतों का अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं। किसानों की मांगें जायज हैं। इसे लेकर ईओ से पत्राचार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें