फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूलों को विलय करने के आदेश का विरोध, सीएम को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर कलक्ट्रेट में प्रशासनिक अ​धिकारी को ज्ञापन देते एससीएसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिए
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एससीएसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने स्कूलों के विलय का विरोध करते हुए कलक्ट्रेट में सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

अध्यक्ष अमर सिंह व महामंत्री हरिशंकर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया कि प्रत्येक किलोमीटर पर एक प्राथमिक और तीन किलोमीटर पर उच्च प्रथमिक विद्यालय होने का आरटीई एक्ट का प्रावधान है। इससे सभी को सुलभ और सुगम शिक्षा देने का नियम है।
सरकार ने विलय संबंधी आदेश जारी कर आरटीई एक्ट को नकारा है। उन्होंने आदेश को वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संरक्षक सुरेशचंद्र भारती, रामप्रसाद, ओमप्रकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेशपाल सिंह, संजीव कुमार, लालमन, शिव सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें