फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रास्ता बंद कराने पहुंची रेलवे की टीम के सामने प्रदर्शन

विज्ञापन
रोजा में रास्ता बंद कराने पर विरोध जताते स्थानीय लोग। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
रोजा। रेलवे स्टेशन पर पॉवर केबिन के पास क्रॉसिंग से निकलते समय दो बच्चों समेत पांच लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने के बाद रेलवे सतर्क हो गया है। इसी क्रम में अवैध रास्तों को बंद कराने के साथ ही शुक्रवार को आदर्शनगर से मालगोदाम की ओर जाने वाला रास्ता बंद कराने कर्मचारी पहुंचे। विरोध के चलते कर्मियों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर में आदर्श नगर से मालगोदाम के लिए जाने वाले रास्तों को रेलवे कर्मचारी बंद कराने पहुंचे। रास्ता बंद करने का प्रयास करने पर स्थानीय लोग जुट गए और नारे लगाकर विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर वार्ड नंबर 18 के पार्षद अरविंद राजपाल और वार्ड संख्या 37 के पार्षद के पति अरुण सिंह मौके पर पहुंचे।
उन्होंने रेलवे कर्मचारियों से रास्ता बंद करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से दशकों से आवागमन हो रहा हैं। इस रास्ते से किसी भी प्रकार की अनहोनी की कोई आशंका नहीं है। रास्ता बंद होने से आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पार्षदों ने पूरे मामले से वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को अवगत कराया। इसके बाद रेलवे ने काम रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें