हिंदू जागरण मंच ने भी सौंपा ज्ञापन
इसके अलावा हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को सौंपा। इसमें होली की परंपरा को बाधित करने तथा निर्दोष व्यक्तियों पर लाठी चलाने का विरोध किया और दोषी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किए जाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया कि लाट साहब के जुलूस में लाठी चलने की जांच किसी मजिस्ट्रेट से कराई जाए। वर्तमान पुलिस अधीक्षक का ट्रांसफर किया जाए। अन्यथा की स्थिति में हिंदू जागरण मंच आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, राजेश अवस्थी, हरिओम शुक्ला, स्तुति, रवि नंदन, शेर सिंह, छोटेदास, गोविंद मिश्रा, राजेंद्र पटवा, राम सागर, प्रमोद कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।