फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तिलहर में हॉकी के मैदान पर दुकानें बनाने का विरोध

विज्ञापन
तिलहर नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश को ज्ञापन सौंपते व्यापार मंडल के पदा​धिका
विज्ञापन
तिलहर। हॉकी मैदान पर 14 दुकानें बनाने के नगरपालिका परिषद के प्रस्ताव का व्यापार मंडल के मिश्रा और कंछल गुटों ने विरोध शुरू कर दिया है। मंगलवार को दोनों व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों और सभासदों ने नगरपालिका जाकर अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश को ज्ञापन दिए।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल कंछल गुट के नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि और मिश्रा गुट के नगर अध्यक्ष हितेश गुप्ता रिंकू के अलावा सभासद संदीप रस्तोगी, सुशील सिंह, अभिषेक सिंह, सादिक और अकरम पाला शामिल रहे।
इन सभी ने ईओ को ज्ञापन देकर कहा कि जहां दुकानों का निर्माण प्रस्तावित है, उस जमीन पर हर वर्ष परंपरागत रूप से होली मिलन कार्यक्रम सहित अन्य सामाजिक आयोजन होते हैं। ऐसे में दुकानों के निर्माण से इन कार्यक्रमों के आयोजन में बाधा पैदा होगी। उन्होंने वहां दुुकानों का प्रस्तावित निर्माण कार्य निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

ईओ का कहना है कि शासनादेश के तहत हॉकी ग्राउंड पर 14 दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव पारित हुआ है। व्यापार संगठनों और सभासदों की आपत्तियों से शासन को अवगत कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें