बरेली के महंत ने भी की मुकदमा दर्ज करने की मांग
बरेली के सर्वदेव साईं मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने सपा नेता अबू आजमी की विधानसभा सदस्यता रद्द करने और देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। सुशील पाठक ने कहा कि औरंगजेब ने हजारों हिंदुओं की हत्या की थी। ब्राह्मणों के जनेऊ जलवाए थे और सैकड़ों मंदिरों को तोड़ा था। ऐसे व्यक्ति की तारीफ करना देशद्रोह है। ऐसे में अबू आजमी की सदस्यता रद्द करनी चाहिए और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।