बीएस पब्लिक में बच्चों ने चिलचिलाती धूप में तरणताल में तैराकी का आनंद लिया। भीषण गर्मी में पसीने से तरबतर बच्चों ने स्वीमिंग पूल में जमकर जलक्रीड़ा की।
गर्मी से राहत पाने के लिए कक्षाध्यापकों की निगरानी में कक्षा चार से आठ तक छात्र-छात्राओं ने स्वीमिंग का आनंद लिया। ताजे पानी में छपाक-छपाक करते बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। इस दौरान प्रशिक्षक संजीव श्रीवास्तव ने बच्चों को तैराकी के गुर सिखाते हुए उन्हें इसके लाभ भी बताए। बताया: तैराकी एक संपूर्ण व्यायाम है। खास बात यह रही कि जूनियर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को अलग-अलग तैराकी के िलिए स्वीमिंग पूल में उतारा गया। सौम्या गुप्ता, वैशाली, कोमल मिश्रा, सात्विका, मुस्कान, नित्या, रक्षा, युवराज, ऋतिक आदि बच्चों ने तैराकी का खूब लुत्फ उठाया। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश त्रिपाठी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।